आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/बिहार के आरा में सावन के ठीक एक दिन पहले नाग-नागिन का जोड़ा प्रेम में सरोबर दिखा.नाग-नागिन का प्रेमालाप करते वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल.लोगो मे सावन और भगवान शिव को ले कर आस्था से जुड़ी हो रही चर्चा.सावन के समय मे नाग-नागिन का इस तरह प्रेमालाप करना लोग मान रहे शुभ.
मंगलवार से सनातन धर्म के पवित्र महीने सावन की शुरुआत हो रही है है. ऐसे में सावन के ठीक पहले सोशल मीडिया पर नाग-नागिन के एक जोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि नाग-नागिन के बीच घंटों प्रेमालाप हुआ.
यह वीडियो आरा के धोभी घाट के पेट्रोल पंप के समीप का बताया जा रहा है. नाग-नागिन को आलिंगन करते देखने को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं. आपको बता दें कि सावन की शुरुआत से पहले नाग-नागिन का दिखना काफी शुभ माना जाता.
दरअसल,आरा के धोबी घाट पेट्रोल पंप के समीप आज प्रकृति का खूबसूरत नजारा दिखाई दिया. यहां एक नाग-नागिन का जोड़ा आलिंगन करता दिखाई दिया. नाग-नागिन का जोड़ा करीब एक घंटे तक एक-दूसरे से लिपटकर रोमांस करता रहा. यह घटना अस्थनीये लोगो के लिए भी कौतूहल बन गई. इस घटना को देख वहां गआसपास भीड़ जमा हो गई सभी लोग अपने-अपने फोन में वीडियो कैद करने लगे.अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर शिव भक्ति गीत के साथ खूब वायरल हो रहा है.
घंटों चलता रहा नाग-नागिन का आलिंगन
काफी देर बाद जब नाग-नागिन ने आस-पास से लोगों की आहट का अहसास किया, तो दोनों पास में ही बने एक बिल में चले गए. वहीं, नाग-नागिन को प्रेमालाप करते हुए इस तरह से देखना कुछ लोग शुभ मानते हैं




