अमित कुमार की रिपोर्ट
तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के बाद भाजपा पर हमलावर हुआ राजद
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई के द्वारा कोर्ट में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में दायर किए गए चार्जशीट के बाद राजद बीजेपी के खिलाफ और हमलावर हो गई है राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा एक साजिश के तहत तेजस्वी यादव को फसाने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने पहले ही इसकी आशंका जाहिर की थी जो अब सत्य साबित हो रही है लेकिन भाजपा चाहे कुछ भी कर ले कोई फर्क नहीं पड़ने वाला उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला तब का है जब तेजस्वी यादव काफी कम उम्र के थे और रेल मंत्री नहीं थे फिर भी उन पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जमीन लेने का आरोप लगाते हुए सीबीआई चार्जशीट दायर की है दरअसल भाजपा में बैठे लोग विपक्षी एकता से डर गए हैं उसी कारण इस तरह का कारनामा किया जा रहा है
बाइट शक्ति यादव प्रदेश प्रवक्ता राजद




