कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बताई जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखण्ड पर दुर्गावती रेलवे स्टेशन के समीप पतंजलि फैक्ट्री के सामने ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आस पास रहे लोग मौके पर पहुंचे। और इसकी सूचना जीआरपी भभुआ रोड की पुलिस को दी गयी। जिसे जीआरपी भभुआ रोड की पुलिस मौके पर पहुंची। अग्यात युवक की उम्र पैंतीस वर्षीय बतायी जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची जीआरपी भभुआ रोड की पुलिस युवक के शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया।




