प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा गांव के वार्ड सात में एक बंद घर में ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान सहित नगदी को चोरों ने चोरी कर लिया जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने किशनगंज गए हुए थे. तभी चोरों ने बंद घर में रखे सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो गया. वही शादी समारोह से वापस गृहस्वामी के आने के बाद घर में चोरी होने की जानकारी मिली पीड़ित रामाधीन साह के पुत्र चिंटू कुमार साह ने थाना को आवेदन देकर करीब पांच लाख रुपए के सामान, कई कागजात,चालीस हजार रुपए नगदी चोरी कर लिए जाने का प्राथमिकी दर्ज करवाया है.वही आलमीरा खुला तो कुछ सामान जहां तहां बिखरा पड़ा हुआ था.प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के सभी लोग किशनगंज के लिए बीते 23 जून को चले थे.जब शनिवार शाम वापस घर पहुंच कर मेन गेट का ताला खोलकर प्रवेश किया तो सारा सामान बिखरा पड़ा तथा घर के सभी कमरा का ताला टूटा देख होश उड़ गए. आनन फानन में डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी.वही घर के आस पास रह रहे लोगों को घटना के बाबत पूछताछ किया.परिजनों ने बताया कि घर में रखे तीन भर सोना जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख, चालीस भर चांदी का जेवरात कीमत अठाईस हजार रूपए,नगदी 40 हजार,जमीन का केवाला,मैट्रिक, इंटर,बीए,एमए,एसटीईटी,सीटीईटी का ओरिजनल पेपर,दो सेट पित्तल और फूल्ही बर्तन,कीमती कपड़ा, खाने पीने का वस्तु,एलएसडी टीवी आदि को चुरा लिया है.




