रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के भगवानपुर स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पवन एक्सप्रेस 11062 के बोगी संख्या एस 11 के निचे आवाज़ होने लगा। मालूम हो की गाड़ी संख्या11062 पवन डाउन एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन पर छह बजकर 18 मिनट मे पहुंच् कर खुली जब गाड़ी हाजीपुर के लिए खुली तो बोगी संख्या ऐस ग्यारह के नीचे आवाज़ होने लगा।यात्रियों ने सूज बुझ के कारण चैनपुल कर गाड़ी को रोककर गार्ड एवं ड्राइवर को सूचित किया तब जाकर देखने पर पता चला की चक्का के हैंगर टूट गया है।यात्रियों के सूझ बुझ से रेल के बड़े हादसे होने से बचा।इस सम्बन्ध मे सहायक स्टेशन मास्टर गुड्डू ने बताया की हादसा की जानकारी होते ही मंडल को सूचित कर दिया गया है।सूचना मिलते ही सोनपुर रेलमंडल के डी सी आई अशोक कुमार यादव घटना स्थल पर पहुंच जांच मे जुटे हुए है।दुर्घटनाग्रस्त कोच को काट कर हटाया जा रहा है।पुनः दूसरे कोच को जोड़ का यात्रियो को ट्रेन को रवाना किया जायगा।




