राजधानी में महिला की गोली मार कर हत्या, शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना

: – राजधानी पटना में अपराधियों ने बड़ी अपराध की घटना को अंजाम दिया है। आज एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला की गोली मारकर हत्या की गई है ।मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर का है। जहां पर एक महिला का शव बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है।

हालांकि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम करने के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। देखने वाली बात यह होगी कि महिला की हत्या करने वाले वह कौन से अपराधी हैं और इस महिला की हत्या करने के पीछे क्या मकसद रहा होगा यह तो पुलिस जांच उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल मामले की छानबीन की पुलिस लगी हुई है

Join us on:

Leave a Comment