महिला सिपाही की फंदे से लटकी लाश बरामद, एसपी ने दिए जाँच के आदेश,एफएसएल की टीम पहुँची!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

_मोतिहारी में एक महिला सिपाही का उसके बंद कमरे से फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। महिला सिपाही 26 वर्षीय किरण कुमारी बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जेल अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंच नगर पुलिस के सहयोग से मृतका के शव को उतार कर पोस्टमार्टम में भेजवाया है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल मोतिहारी की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है मृतका सिपाही किरण जेल कैंपस में बने अपने कमरे में एक महिला सिपाही के साथ रहती थी, सुबह में ड्यूटी से आने के बाद अपने घर पर फोन कर भाभी प्रियंका से बात की फिर सब्जी काट कर रही और अचानक अपने कमरे का गेट बंद कर ली, जब दूध देने वाला आया और गेट बजाया तो वह गेट नहीं खोली, इसी बीच उसका एक साथी जेल अधीक्षक के बॉडी गार्ड को फोन कर बताया की किरण फोन नहीं उठा रही है। देखिए तो, उसके जेल के एक अधिकारी को फोन कर बात की जानकारी दी, जब महिला सिपाही के साथ पहुंच कर गेट बताया तो वह गेट नहीं खोर रही थी, तब जा कर पीछे से खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी, फिर गेट तोड़ कर कमरे गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी,
उसके साथ रहने वाली महिला सिपाही विभा ने किरण के बड़ी बहन सरिता जो दिल्ली में रहती है। उसे फोन कर घटना की जानकारी दी, सरिता ने फोन कर अपने पिता को बताया की किरण अब इस दुनिया में नहीं रही।
एफएसएल की टीम के मौजूदगी में उतारा गया किरण का शव
जैसे ही घटना की जानकारी मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को लगी उन्हों ने सदर एएसपी आईपीएस राज और एसडीओ को जायजा लेने के लिए भेजा, फिर मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम बुलाई, वही घटना की सूचना परिजनों को दिया, एफएसएल के जांच के बाद मृतका के शव को उतारा गया,
किरण के मौत के बाद उसके डेरा पर पहुंचे उसके पिता सिवान के गरौधन थाना के मुंछा निवासी रामेश्वर यादव, भाई लालू कुमार भाभी प्रियंका कुमारी ने बताया की आत्म हत्या क्यों करेगी, उस पर कोई लोड नहीं था, कल जब हमारी फोन पर उससे बात हुई थी तो उसने बताया था की उससे अधिक ड्यूटी लिया जाता है। इससे काफी परेशान है।
2021 ने यहां हुई थी सोटिंग
किरण कुमारी की पोस्टिंग 2021 ने मोतिहारी सेंट्रल जेल में पोस्टिंग हुई थी, आठ वर्ष पहले उसके भाई लालू और किरण एक साथ पुलिस की नौकरी पाई थी,
क्या कहते है एसपी
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की एक महिला सिपाही की शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। एफएसएल की टीम को बुलाई गई है। जांच किया जा रहा है। इसके पीछे की क्या वजह है।
वाइट :—— एसपी कांतेश कुमार मिश्रा

Join us on:

Leave a Comment