रिपोर्ट:- अमित कुमार
बिहार में शांतिपूर्ण मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहार, पटना गांधी मैदान में मुस्लिम भाइयों ने नमाज की अदा
आज देश भर में मनाया जा रहा है कुर्बानी यानी बकरीद का त्योहार बिहार में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद हषरेल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ईद उल अजहा के मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
शहर के बीच में स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह से ही अकीदतमंदों का आना शुरू हो गया था। सुबह के आठ बजे यहां सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। इसके अलावा राजधानी पटना की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की गई। अलग-अलग जगहों पर नमाज का समय निर्धारित किया था। इस मौके पर लोगों ने अपने और देश के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की दुआएं मांगीं और अमन व सुकून के साथ कुर्बानी के इस त्योहार को मनाने की अपील की। बच्चों में बकरीद को लेकर खासा उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगेकपड़ों में सजे बच्चों ने भी गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।




