बख्तियारपुर का नाम नीतीश पुरम रखने का सासंद कौशलेन्द्र व भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने किया समर्थन!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के तौर पर 25 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में बीजेपी अब ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष को लेकर सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नालंदा पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा 25 वर्ष की सेवा जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के संकल्प को दर्शाएगी। वहीं बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किए जाने की मांग को लेकर बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में विकास का इतिहास लिखा है। आज मुख्यमंत्री पद पर नहीं होने के बावजूद बिहार की जनता उनके कार्यों की मुरीद है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जन्मस्थली कल्याणबिगहा है और उनके नाम पर किसी स्थान को विकसित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें।इधर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने का प्रस्ताव पार्टी के सामने रखा जाएगा। अगर पार्टी में सहमति बनी तो इस मुद्दे को केंद्र तक ले जाने का काम किया जाएगा। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह के बयान पर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र ने पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग विकास पुरुष नीतीश कुमार के योगदान को नहीं जानते, यह उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने साफ कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदलने के लिए किसी एक व्यक्ति के समर्थन की जरूरत नहीं है। एनडीए गठबंधन में शामिल दलों और नेताओं के प्रस्ताव पर विचार के बाद ही कोई फैसला होगा। सिर्फ किसी एक के कहने से बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर नहीं किया जाएगा।

बाइट:कौशलेंद्र कुमार सांसद जेडीयू
बाइट:प्रेम रंजन पटेल प्रदेश प्रवक्ता

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on: