मंत्री मदन सहनी ने बख्तियारपुर का नाम बदलने की माँग का किया समर्थन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार


बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग का समर्थन किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सिर्फ बख्तियारपुर ही नहीं, बल्कि नालंदा जिले का नाम भी नीतीश कुमार के नाम पर होना चाहिए। मदन सहनी ने नीतीश कुमार के बिहार के विकास और सामाजिक बदलाव में योगदान को बड़ा बताते हुए कहा कि उनके नाम पर नामकरण होना खुशी की बात होगी।

वहीं शराबबंदी को लेकर भी मंत्री ने बड़ा दावा किया। मदन सहनी ने शराबबंदी को महिलाओं, गरीबों और मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि इससे समाज और परिवार में शांति आई है। उन्होंने साफ कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है और आगे भी लागू रहेगी।

बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने एक के बाद एक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किए जाने की मांग पर उन्होंने संतोष मांझी का समर्थन किया। मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास और सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनके नाम पर नामकरण होना खुशी की बात होगी।

शराबबंदी को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने माना कि शराबबंदी से सरकार को आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन सामाजिक हित सरकार की प्राथमिकता है।

शराब तस्करी के मामले में महिला को लेकर उठ रहे सवालों पर मदन सहनी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हजारों ग्रामीण महिलाएं शराब के धंधे में पकड़ी गईं, तब किसी ने सवाल नहीं उठाया। एक पढ़ी-लिखी महिला के मामले को ही मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि कानून की जानकारी होने के बावजूद शराब तस्करी में शामिल होना गलत है।

मदन सहनी ने जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सर्वमान्य नेता बताया।

वहीं फरक्का जलसंधि को लेकर मदन सहनी ने कहा कि यह बिहार के हित में नहीं है। उन्होंने इसके लिए तत्कालीन यूपीए सरकार और उस समय के बिहार नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसी समय इस मुद्दे को रोकना चाहिए था।

मंत्री ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा फरक्का जलसंधि को लेकर प्रयास कर रहे हैं। दिसंबर में इसके नवीनीकरण की बात है और उम्मीद है कि फैसला बिहार के हित में होगा।

बिहार में बाढ़ की स्थिति और केंद्र से मिलने वाली मदद पर भी मदन सहनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा बिहार की मदद की है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में बिहार को केंद्र से मदद मिलना उसका हक है।

बाइट – मदन सहनी, मंत्री, बिहार

Join us on: