प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी । घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की है। मृतिका के मायके वालों का आरोप है की महिला को सिर्फ 4 पुत्री थी इसी बात को लेकर पति उसे प्रताड़ित करता था और बुधवार की रात शराब के नशे में पति ने महिला इतनी पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई । पूरा मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की है । मुरादपुर गांव निवासी मोहम्मद वसीम की 28 वर्षीय पत्नी रुकसाना खातून का शव उसके घर से ही मायके वालों ने बरामद किया। दरअसल मायके वालों को सूचना दी गई कि रुकसाना खातून ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जब मायके वाले वहां पहुंचे तो महिला के शरीर पर चोट के निशान थे मायके वालों का आरोप है कि रुकसाना को शादी के बाद चार पुत्री हुई थी और बेटा नहीं था इसी को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे । मृतिका का पति फल का व्यवसाई है और बुधवार की रात शराब के नशे में एक बार फिर पत्नी की इतनी बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। इधर घटना की खबर मिलते ही वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया। वहीं इस मामले में महिला के पति को वीरपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। महिला के मायके वालों का आरोप है की उसकी पीट-पीटकर हत्या कर फांसी के फंदे से लटका दिया। मृतका का नैहरा बरौनी थाना क्षेत्र के मालती पीपरा है।
वहीं ससुराल वालों का कहना की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया की महिला की संदिग्ध अवस्था में घर से लाश बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं । पुलिस आत्महत्या व हत्या दोनोें पहलुओं पर गहनता से छानबीन में जुट गई है। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है बकरीद का त्यौहार गम में तब्दील हो गया। मृतका की 10 साल पूर्व शादी हुई थी उसकी चार पुत्रियां हैं। पुत्र नहीं होने के कारण लगातार मृतका को पति व उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।
बाईट- परिजन





