रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
— मारपीट के बवाल ने बकरीद के रंग में डाला भंग
— दो पक्षों में मारपीट का विडिओ हुआ वायरल
— अस्पताल परिसर में लोग एक दूसरे की जान लेने को उतारू दिखे
— तो सोसल मिडिया पर साम्प्रदायिक तनाव के बनते दिखे हालात
— पुलिस ने वीडियो जारी कर दी सफाई
बवाल और मारपीट की ये तस्वीर दो दिन पुरानी है
तस्वीर हाजीपुर सदर अस्पताल की है जंहा दो परिवार एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करते और मारपीट करते दिख रहे है
27 जून की रात हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे इन दो परिवार के बीच हिंसक लड़ाई को किसी तरह शांत कराया गया … पता चला की दोनों परिवार हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के फतेहाबाद के रहने वाले है … मारपीट में घायल लोग जब अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में भी दोनों पक्ष एक दूसरे से भीड़ गए और मारपीट की ये तस्वीरें सामने आई ….
मारपीट का ये पूरा मामला आपसी विवाद का था और दो परिवारों के बच्चो के बिच झगडे से शुरू हुआ था …. मारपीट करने वालो में एक पक्ष हिन्दू और दुसरा पक्ष मुस्लिम है …
लेकिन जैसे ही लोगो को पता चला की मारपीट में एक पक्ष हिन्दू और दुसरा पक्ष मुसलमान है कुछ लोगो ने इसे साम्प्रदायिक रंग देना शुरू कर दिया … घटना के दो दिन बाद और बकरीद के ठीक पहले एक वीडियो वायरल किया जाने लगा जिसमे लड़की पक्ष की एक महिला झगडे की वजह छेड़खानी बता गांव के मुसलमानो पर आरोप लगाती दिखी …. इस वायरल वीडियो के बाद मामले ने साम्प्रदायिक रंग पकड़ना शुरू कर दिया
मामूली झंगडे और दो दिनों में शांत हो चले इस मामले ने हिन्दू मुस्लिम एंगल पकड़ने और हिन्दू लड़की के मुस्लिम लड़के द्वारा छेड़खानी के आरोप के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा …. सामने बकरीद थी , साम्प्रदायिक तनाव की आशंका बनने लगी , सो पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दर्ज कर 10 लोगो को गिरफ्तार कर लिया …. लेकिन साम्प्रदायिक तनाव के बनते हालात को देख जिले के SP को ब्यान जारी कर सफाई देनी पड़ी की ये विवाद दो पक्षों का नहीं दो परिवारों का है …
बेशक घटना दो दिन पहले की है , मारपीट की मामूली वारदात के बाद हालात काबू में था और पुलिस ने FIR दर्ज कर मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के 10 लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया है …. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मामले और साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिस ने बकरीद के दिन हालात तनावपूर्ण बना दिया .. शायद यही वजह है की पुलिस बेहद सावधानी और मुस्तैदी से इस मामले में सफाई देती दिख रही है





