क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में दो को मारी गोली, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद के परस बिगहा थाना क्षेत्र के अमैन गांव मैच खेलने को लेकर हुए विवाद में दो युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को गांव के ही युवक के साथ क्रिकेट मैच खेला गया था जहां पैसे को लेकर विवाद हो गया। शनिवार की शाम सुबोध कुमार अपने घर के पास बैठा था तभी गांव के ही धर्मवीर व उसके सहयोगी उसके घर पर आ धमके और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें सुबोध कुमार के सीने में गोली लग गयी जबकि संतोष के पेट में जा लगी। आनन फानन में परिजनों ने दोनो को सदर अस्पताल लाया जहां सुबोध कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि संतोष कुमार की प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वही अंधाधुंध फायरिंग से गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अमैन गांव के दो युवक गोली लगे अवस्था मे आये थे जिसमें एक कि मौत पहले ही हो चुकी थी जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है। डॉक्टर ने बताया कि मृतक के सीने में गोली लगी थी जिससे उसकी मौत हो चुकी है जबकि घायल संतोष के पेट मे गोली है जिसे गंभीर हालत में पटना रेफर कर किया गया है। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मालूम हो कि
तीस जून को सुबोध की अपनी इकलौती चचेरी बहन की शादी थी।बरात आने की तैयारी चल रही थी। 18 वर्षीय सुबोध कुमार की चचेरी बहन की शादी थी, जिसकी तैयारी में सुबोध अपने चचेरे भाई संतोष समेत दोस्तों के साथ जुटा था।
सारा काम निपटाकर शाम को गांव के समीप खेत में मैच खेलने गया, तभी गांव के ही युवकों से विवाद हो गया, जिसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
गोलीबारी में चचेरे भाई 17 वर्षीय संतोष को भी गोली लगी है, जो पीएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 30 जून को सुबोध की अपनी बहन गगिया कुमारी की भी शादी थी। इकलौती बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।
चचेरी बहन की बरात आने से पहले शादी समारोह में मातम पसर गया। शहनाई की गूंज मातम में बदल गई।
सुबोध की मौत की सूचना मिलते ही चचेरी व सगी बहन दहाड़ मारकर रोने लगी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। दोनों बहनें शव से लिपटकर रोने लगीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोली मारने का आरोपित अमैन गांव का धर्मवीर उर्फ बादल पूर्व में प्रतिबंधित नक्सली संगठन एमसीसी का एरिया कमांडर रह चुका है, उसपर जहानाबाद व अरवल जिले के विभिन्न थानों में नक्सल कांड के कई मामले दर्ज हैं।
वह आर्म्स एक्ट मामले में जेल गया था, हाल ही में जेल से छुटकर बाहर आया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Byte – अवधेश प्रसाद,मृतक के पिता
मृतक के दोस्त
चिकित्सक, सदर अस्पताल, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें