औरंगाबाद – राँची से बस से लौट रहे युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत!

SHARE:

रिपोर्ट :- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद में रांची से बस से लौट रहे एक युवक की बस में ही संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय रितेश कुमार जम्होर थाना क्षेत्र के मोर डिहरी गांव निवासी बिजेन्द्र शर्मा का बेटा था। जानकारी के अनुसार वह रांची में ही रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। सुबह 06:10 बजे वह रांची के खड़गड़ा में बस में औरंगाबाद आने के लिए बैठा था। बस के खलासी के अनुसार बरही में बस रूकने पर वह होटल पर खाने के लिए भी उतरा था। इसके बाद बस बरही से खुली। औरंगाबाद रामाबांध बस स्टैंड पहुंचने पर सभी सवारी बस से उतर गए। जिसके बाद खलासी व चालक बस को दूसरे जगह ले जाने के लिए बैक करने लगा। इसी दौरान देखा कि एक व्यक्ति सीट पर बैठा है। जिसके बाद खलासी उसके पास पहुंचा। पूछताछ किया, लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। हालांकि फिलहाल परिजन मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी खुलकर कुछ नहीं बता रही है।

Join us on:

Leave a Comment