दुर्गावती नदी में स्नान को गये युवक की डूबने से मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

दुर्गावती नदी में डूबने से चौकीदार के बड़े भाई की मौत

तालाब में डूबने से एक चौकीदार के बड़े भाई की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। करमचट थाना क्षेत्र के दुर्गावती नदी में डूबने से एक युवक की मौत् हो गयी। मृतक की पहचान करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव के रहनेवाले बाबूलाल पासवान का बेटा और चौकीदार सोनू पासवान का भाई मंटू पासवान है। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से शव को बाहर निकाला। शव को नदी से निकालने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा किया और कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं युवक के मौत् की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment