कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
संदिग्ध हालत में अखलासपुर में एक महिला की मौत
संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में एक 25 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गयी। घटना के बाद इसकी सूचना लोगों नेे पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची भभुआ थाने की पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। इस दौरान जब पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की बात कही तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया जिसके बाद पुलिस वापस लौट गयी। जिस महिला की अचानक मौत हुई है उसकी पहचान अखलासपुर गांव की रहनेवाली आरिफ आलम की पत्नी रुबीना खातून के रूप में की गयी है। बता दें कि परिजनों का कहना था कि महिला पेट के रोग से ग्रस्त थी। शनिवार को महिला की अचानक तबीयत खराब हुई। जब तक परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते। तब तक उसकी मौत हो गयी।




