आपसी विवाद में सनकी पति ने पत्नी को मारा चाकू!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

आपसी विवाद में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू घोंप दिया। इस घटना में पत्नी घायल हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। चांद थाना क्षेत्र के सैथा गांव में आपसी विवाद में एक पत्नी को उसी के पति के द्वारा चाकू घोप कर घाायल कर दिया। पति के हाथों चाकू की शिकार हुई महिला की पहचान सैंथा गांव निवासी जितेंद्र राम की पत्नी सोनी देवी के रूप में की गयी है। घटना के बाद घाायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment