रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली। स्नान करने गए 17 वर्षिय किशोर की गंगा नही में डूबने से मौत हो गई। डूबे हुए किशोर की शव को SDRF की टीम ने काफी मशक्कत से 26 घण्टे के बाद गंगा नदी से शव को खोज निकाला है। जिसे नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। और मामलें की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। किशोर बीते शुक्रवार की दोपहर में गंगा में स्नान करने गया था। तभी गहरे पानी में चले जाने के उसकी मौत हो गई है।
मृतक किशोर मुजफ्फरपुर जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रतवारा गांव निवासी महेश साह का 17 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार बताया गया है जो 8th क्लास में पढ़ता था। जो हाजीपुर में अपने पिता के साथ रहता था उसके पिता का कबाड़ी खरीद बिक्री का काम करता था। वही मेरी तकलीफ में पिता के साथ रहकर हाजीपुर में पढ़ता था।
इस संबंध में मृतक के पिता महेश साह ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से पढ़ाई कर घर आने के बाद दोपहर में बाला दास गंगा घाट पर स्नान करने गया था। तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक किशोर भाई में अकेला है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




