केंद्र की सत्ता भाजपा जैसे दलाल के हाथ से 2024 में वापस छीन लेंगे – भाई बीरेंद्र!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद पहुंचे राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई बिरेंद्र ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो दलालों के हाथों में केंद्र की सता चली गई है हमे सत्ता को वापस अगले वर्ष 2024 मे लेनी है। भाजपा के लोगो पर अंग्रेजों की दलाली एवं मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की सरकार अडानी एवंअंबानी के हाथों बिक चुकी है। इस सरकार में बेरोजगारी ,महंगाई एवं किसानों के हित से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगर गलती से 2024 में सरकार वापस आ गयी तो नया संविधान लागू करेगा। वही उन्होंने विपक्षी एकता पर बोले कि बिहार से इसकी शुरुआत हुई है और जब जब बिहार ने अंगडाई लिया है तो देश का सत्ता बदली है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आप लोग सचेत रहें आने वाले दिनों में भाजपा को केंद्र सरकार उखाड फेके। दरअसल राजद के मुख्य प्रवक्ता सदर प्रखंड क्षेत्र के किनारी बाजार स्थित किनारी पंचायत भवन में आयोजित अंबेडकर परिचर्चा में भाग लेने पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही। वही उस अवसर पर राजद नेता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Byte – भाई बिरेंद्र ,राजद ,मुख्य प्रवक्ता

Join us on:

Leave a Comment