किसानों ने काली पट्टी लगाकर किया राज्य सरकार का विरोध, नारेबाजी!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

किसान सलाहकार संघ ने मांगो को लेकर काली पट्टी लगाकर किया विरोध,कृषि मंत्री एवं बिहार सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

गया – बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ जिला इकाई विभाग द्वारा किसान सलाहकारों की मांगों को लगातार उपेक्षित किए जाने के कारण चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिला स्तरीय गया में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला में काली पट्टी लगाकर शामिल होकर विरोध जताया। वही बिहार सरकार एवं कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, वही सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संघ के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार गौतम ने बताया कि किसान सलाहकार को जनसेवक के पद पर अभिलंब समायोजन करने एवं तदनुसार वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर वर्षों से आंदोलनरत है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत संघ 1 मई को सभी जिलों में एक दिवसीय धरना जिला कृषि कार्यालय परिसर में किया जाएगा एवं 4 मई को राज्य स्तरीय एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। वही अगर सरकार हमारी मांगों को अनदेखा करती है तो हम लोग राज्य से लेकर जिला स्तर तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते हुए आत्मदाह कर लेंगे।

बाइट – रंजन कुमार गौतम,जिलाध्यक्ष
बाइट – ऋतु कुमारी, जनसेवक
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें