लीची चोरी के आरोप में 13 साल के बच्चे की पीटपीट कर हत्या

SHARE:

रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य

एंकर : सीतामढ़ी जिले में एक लीची तोड़ने की सजा 13 साल के बच्चे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव कि है। जहां लीची तोड़ने गए दो बच्चो की बेरहमी से पीट पीट कर जख्मी कर दिया गया। जिन्हे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान स्थानीय योगेंद्र राम के 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत हो गई। वही दूसरे जख्मी 8 वर्षीय जख्मी गुड्डू का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के संबंध में बता दे की दीपक और गुड्डू दोनो साथ साथ गांव के मौलवी बैठा के बगीचे से लीची चुरा कर तोड़ा था। जिसे रखवाली करने वाले ने देख लिया, और बांध कर बेरहमी से पिटाई करने लगे। इतनाही नही उनलोगों ने दोनो की पिटाई के बाद उसे बगल में बन रहे निर्माणाधीन नाले के पानी में डूबा डूबा कर अधमरा कर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दोनो जख्मी बच्चों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। वही गुड्डू जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। इधर घटना की सूचना पर घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट — योगेंद्र राम, मृतक के पिता

Join us on:

Leave a Comment