सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गाँधी की 33 वीं पुण्यतिथि!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जहानाबाद कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरिनारायण दिवेदी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज अगर जिंदा होते तो देश शिखर पर मौजूद होता। इस मौके पर कई कांग्रेसियों के साथ युवा नेता बबलू कुमार भी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment