रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
—- पूर्व मंत्री अजीत कुमार यज्ञ मंडप पर पहुंचे किया परिक्रमा लिया माता का आशीर्वाद
मुजफ्फरपुर। सोमनाथपुरी, कोल्हुआ पैगंबरपुर बाबा विश्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीश्री 1008 सहस्र चंडी महायज्ञ भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ में पहुंचे पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने मंडप परिक्रमा किया । माता दुर्गा कि पूजा की। आचार्य से आशीर्वाद लिया। ई अजीत कुमार ने कहा कि यज्ञ समाज के सहयोग से होता है । इससे सब का भला होता है। यज्ञाचार्या पंडित विनय पाठक ने कहा कि सहस्त्र चंडी यज्ञ से सामाजिक सौहार्द के साथ सबकी मनोकामना पूर्ण होती है। बताया कि इस यज्ञ में जो भी भक्त माता से कामना करेंगे वह पूरा होगी।
चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के संरक्षक पंडित शंभू नाथ चौबे व यज्ञ संयोजक अधिवक्ता अरुण पांडे ने पूर्व मंत्री अजीत कुमार सहित अन्य भक्तों का चंदन लगाकर अभिनंदन किया।
महायज्ञ शुरू होने से इलाके के आसपास गांवों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।महायज्ञ में भाग लेने और देवी-देवताओं के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आने लगे हैं। सुबह शंखनाद और देवी के जयघोष के साथ पूजा शुरू हुई। पंडित धनवंत पांडेय, हरे कृष्ण तिवारी, आशुतोष मिश्रा, गोविंदाचार्य, पंडित पंकज झा , मीडिया प्रभारी पंडित हरिशंकर पाठक, आचार्य विवेक पाठक, वैदिक यीशु पाठक, आचार्य विकास पांडे, आचार्य अमित तिवारी, पंडित रामकुमार मिश्र सहित पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया गया। यहां नित्य दुर्गा सप्तशती की 140 आवृति सम्पूर्ण सस्वर पाठ हो रहा है। संध्याकालीन कार्यक्रम में मथुरा से आई रास मंडली द्वारा रासलीला हुई। जिसका भक्तों ने आनंद उठाया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता चंदन कुमार आदि शामिल रहे।




