रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली मार्ग में बुधवार की सुबह आम में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव सन्दिग्ध परिस्थिती में मिला है शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया है जब स्थानीय लोग जब मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी लोगों की नजर आम में डाली से लटके हुए युवक पर पड़ी थी। घटना स्थल पर भाड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए घटना की जानकारी बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी को दी गई।
मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले शाहपुर पटोरी थाना अंतर्गत धमौन डीह गांव निवासी बुधन राय का 18 वर्षीय पुत्र दिलक कुमार बताया गया है जो बीते देर शाम अपने निनहाल गांव मझौली आया था। लेकिन वे अपने ननिहाल नही पंहुचा था। सुबह जब स्थानीय लोग मोर्निंग वर्क कर रहे थे तब पेड़ की डाली से झूल रहे शव पर लोगों की नजर पड़ी। शव मिलने के घटना स्थल भाड़ी संख्या में लोग जमा हो गए तभी उसकी पहचान की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बिदूपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने पुलिस दल के साथ घटना स्थल पहुचकर पेड़ से शव को जेसीबी मशीन के सहारे नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। पुलिस मामलें की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मृतक के पिता बुधन राय ने बताया की 8 मई को दिल्ली जाने के घर से निकला था।




