आरा/आशुतोष पाण्डेय
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हार्ड अटैक से हुई है, मौत
आरा/बिहार के आरा में एक डॉक्टर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है.मौत होने की जानकारी मृतक के परिजनों को तब हुई जब बेड रूम में सो रहे डॉक्टर को परिजन जगाने गए तो देखा कि बेड पर संदेहास्पद स्थिति में मृत पड़े हैं.जिसके बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और परिजनों ने इसकी तत्काल जानकारी नगर थाना पुलिस को दी.जहां पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया साथ ही पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई.घटना नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा की है.हालांकि मृत डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम कराने आए पुलिस अधिकारी की माने तो प्रथम दृष्टया चिकित्सक की मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रहा है.लेकिन वो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद साफ हो जाएगा की डॉक्टर की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है.मृत हेल्थ केयर सेंटर संचालक मूल रूप से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय के 35 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार पांडेय थे.जो पेशे से डॉक्टर थे और आरा नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा में शारदा हेल्थ केयर सेंटर चलाते थे.उनका पटना के दानापुर में भी अपना घर है.हालांकि वह करीब तीन वर्षों से धनुपरा में मकान बना कर रहते थे.इधर चिकित्सक की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नगर थाना के एएसआई नरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि जांच पड़ताल और मृत डॉक्टर के परिजनों के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की भांति रात में खाने के बाद डॉ नीरज कुमार पांडे अपने कमरे में सो गये थे. सुबह करीब नौ बजे तक वह नहीं जगे,तो उनका ममेरा भाई सोनू कुमार उन्हें जगाने गया.उसने जगाने का प्रयास किया,लेकिन वह नहीं जगे.जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.एएसआई नरेंद्र कुमार पासवान के अनुसार डॉक्टर नीरज कुमार पांडे की मौत प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से होने की बात कही जा रही है.जबकि उनका कहना है कि यह तब क्लियर हो गया मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगा तब ही स्पष्ट हो पाएगा की डॉक्टर की मौत कैसे और किस प्रस्थिति में हुई है.वही इस मामले में मृतक के परिजन कैमरे पर बोलने से इंकार कर दिया.लेकिन ऑफ रिकॉर्ड उन्होंने इतना ही बताया कि खाना खाने के बाद वो अपने बेडरूम में सोने गए.सुबह हो जब काफी देर तक नहीं जगे तो हम लोग उन्हें उठाने के लिए गए तो उनके शरीर में कोई हरकत भी नहीं थी.तब उसने परिवार के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी.सूचना मिलने के बाद सभी लोग उनके कमरे में गए.उसके बाद बेहोशी की हालत में फौरन उन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाया गया.वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद उन लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस दी.जहां पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करवाने और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बाइट-नरेंद्र कुमार पासवान,एएसआई नगर थाना आरा




