दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया ऋण वसूली अभियान!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मंगलवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा डरवां अंतर्गत एक विलफुल डिफाल्टर बक्काएदार उपेंद्र कुमार राय पिता जगदीश राय, ग्राम भारखड़, जिन पर सीसी ऋण 15,76,000 बकाया था, सरफेसी act के तहत कारवाई करते हुए जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार सीओ मोहनिया एवम पुलिस बल के साथ बैंककर्मियों द्वारा भौतिक कब्जा हेतु करवाई की गई । जिसपर तत्काल बकायेदार द्वारा 8 लाख नगद राशि जमा करने पर एवम शेष बकाया राशि 5 दिनों के अंदर ब्याज समेत लौटाने की शर्त पर जिला प्रशासन द्वार भौतिक कब्जा की अग्रेतर कारवाई स्थगित की गई है ।
इसपर क्षेत्रीय अधिकारी भभुआ रविन्द्र कुमार झा द्वार चेतावनी देते हुए बैंक के विलफुल डिफाल्टर को बताया की वे जल्द से जल्द बैंक की बकाया राशि चुका दें अन्यथा बैंक जिला प्रशासन के सहयोग से उनकी अचल संपत्ति को नीलाम कर बकाया राशि ब्याज समेत वसूल की जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा जिला प्रशासन को इस कारवाई हेतु धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक हरेंद्र पांडे , वरीय प्रबंधक रवि शंकर सिंह, अतुल विकास , बैंक के वसूली अधिकारी मनीष कुमार, बैंक के नीलाम पत्र अधिकारी नरेंद्र कुमार एव दीपक कुमार उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment