कैमूर के मोहनिया में फंदे से लटकता मिला युवक का शव!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

किराये के मकान में रह रहे एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनि कला गांव में किराये के मकान में रह रहे एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले में जांच पडताल में जुट गयी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। जिस युवक की फंदे से लटकता शव मिला है उसकी पहचान जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना स्थित ढोगरा भुंडोली गांव निवासी धीरेन्द्र माजी का 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है। बता दें कि युवक मोहनिया में बीते एक माह से किराये के मकान मे रहता था और अपने दोस्तों के साथ रहा रहा था। वहीं युवक गांव गांव में घूमकर सरकस दिखाने का काम करता था। सरकस दिखाकर शाम को वह किराये के रूम बघिनी में पहुंचा और खाना खाकर सो गया। सुबह में काफी देर तक जब युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे से युवक के शव को जांच पडताल के बाद बाहर निकाला गया और कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस युवक की मौत मामले में हर बिंदू पर जांच में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment