जन अधिकार पार्टी ने बृजभूषण शरण सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ का पुतला फूंका ।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

जन अधिकार पार्टी ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ का फूंका ।

पटना में मंगलवार जन अधिकार पार्टी ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मामले में जाप कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीतीश सिंह के नेतृत्व में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का पुतला दहन किया. साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीतीश सिंह ने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ भाजपा सांसद ने यौन शोषण किया है। वे न्याय के लिए जंतर-मंतर पर धरना देने को मजबूर हैं। आज हर वर्ग में गुस्सा है। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द बलात्कारी सांसद को गिरफ्तार कर जेल भेंजे. वरना जन अधिकार पार्टी बेटियों के सम्मान में गांव गांव आंदोलन करेगी.

बाइट नीतीश कुमार जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ

Join us on:

Leave a Comment