राजद वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में राजद वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के संबध में बताया जाता है कि वीरपुर प्रखंड अंतर्गत गेन्हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतों को सोमवार की देर संध्या बड़हारा में अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। निजी अस्पताल पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए हैं। फिलहाल घटना किन कारणों से घटी है इसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल घटना की सूचना पर वीरपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुखराम महतो गांव में ही भोज में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी ने उन्हें रास्ते में रोककर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायल सुखराम महतो की पत्नी गेन्हरपुर पंचायत की वर्तमान में सरपंच है जबकि सुखराम महतो पूर्व में मुखिया रह चुके हैं। सुखराम महतो राजद के वरिष्ठ नेता बताए जा रहे हैं फिलहाल घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें