रिपोर्ट अनमोल कुमार
कोरोना काल में एलईडी बल्ब की फैक्ट्री लगा आत्मनिर्भरता की दिया मिसाल
बेतिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से 'मन की बात' में बिहार के बेतिया के मझौलिया निवासी प्रमोद बैठा का जिक्र किया। जिसके बाद से प्रमोद के घर के साथ-साथ पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। बता दें कि प्रमोद बैठा ने कोरोना काल में अपने घर में ही एलईडी बल्ब की फैक्ट्री लगाई थी और इस तरह वह एलईडी बल्ब बनाने लगा और स्थानीय बाजार में सप्लाई करने लगा।आत्मनिर्भरता की मिसाल बने प्रमोद ने अपने एलईडी फैक्ट्री में गांव के बेरोजगार युवकों को रोजगार भी दिया है। अब प्रमोद अपनी फैक्ट्री में बने हजारों एलईडी बल्ब को बेचते हैं। इसी को लेकर प्रमोद की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने 28 फरवरी 2021 के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रमोद का जिक्र किया था। वहीं 'मन की बात' के 100वें एपिसोड में फिर से प्रधानमंत्री ने प्रमोद बैठा का जिक्र किया, जिसके बाद से प्रमोद की खूब चर्चा हो रही है।




