भागलपुर के डीआरडीए सभागार में श्रमिकों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत मजदूरों को दिया गया सम्मान

भागलपुर।ग्रामीण विकास विभाग बिहार पटना द्वारा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भागलपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस 2023 के अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत एक सौ कार्य दिवस रोजगार प्राप्त करने वाले मजदूरों एवं पंचायत में सर्वाधिक 100 कार्य दिवस उपलब्ध कराने वाले पंचायत रोजगार सेवकों का सम्मान किया गया, यह सम्मान समारोह भागलपुर समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई , वही कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि यह राज्यव्यापी कार्यक्रम हर जिले में चल रहा है अपने भागलपुर के 16 प्रखंड के सभी 100 दिन पूरे करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया जा रहा है वहीं उन्होंने यह भी बताया कि भागलपुर के दो लोगों को पटना में भी सम्मानित किया जा रहा है यह अपार खुशी की बात है कि आज का दिन हम लोग एक उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें