रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
साक्षी जयसवाल बेस्ट मॉडल तथा स्तुति सिंह रनर अप चुनी गई मुजफ्फरपुर, कलवार महिला मंच तथा नवयुवक समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में जवाहरलाल रोड स्थित उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सभागार में आयोजित “प्रतिभा की खोज” कार्यक्रम में साक्षी जयसवाल बेस्ट मॉडल चुनी गई, वहीं स्तुति सिंह रनर अप रही. तीसरे स्थान पर कोमल रही.विजेताओं को स्मृति चिन्ह मिशेज अर्थ यूनिवर्स राजनंदनी ने प्रदान किया । देर रात कई राउंड की प्रतिस्पर्धा के बाद इन मॉडलों को चुना गया। इस अवसर पर महापौर निर्मला साहू ,उप महापौर डॉ मोनालिसा, डॉ नवनीत कुमार पूर्व उप महापौर विवेक कुमार कलवार महिला मंच की अध्यक्ष सविता चौधरी महामंत्री जूली चौधरी तथा कोषाध्यक्ष लवली चौधरी समेत सहयोगी आस्था और अन्य उपस्थित थे। मंच संचालन रमेश राज रत्नाकर, तथा आर्जे शहवाज ने किया । निर्णायक के रूप में मिसेज अर्थ यूनिवर्स राजनंदनी, अनीता सिंह, धीरज श्रीवास्तव मौजूद थे।




