रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला नालंदा शाखा का कार्यालय में मजदूर के अवसर पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान मजदूर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री संजय कुमार ने कहा कि शहीदों के अरमानों को किसी भी सूरत में मंजिल तक का पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं पर कहा आज हमारे दोनों का न्यूनतम वैधानिक मजदूरी का भी भुगतान नहीं किया जा रहा, पुराना पेंशन भी नहीं दिया जा रहा है समेत कई ऐसी समस्या है जिसका समाधान के लिए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सब पर है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति करने का प्रमुख भार मजदूर वर्ग के कंधों पर ही होता है। मजदूर वर्ग की कड़ी मेहनत के बल पर ही राष्ट्र तरक्की करता है। लेकिन भारत का श्रमिक वर्ग श्रम कल्याण सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहा है।

बाइट।संजय कुमार जिला मंत्री
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




