पिता की आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने जहर खाकर दे दी जान!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले देसरी थाना क्षेत्र के सहदेई बिहजादी गाँव मे पिता की आर्थिक तंगी से तंग आकर एक युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। बताया गया है कि मृतक युवक सोना बिस्किट फैक्ट्री से नाइट ड्यूटी कर अपने घर गया था। तभी होटल में खाने को लेकर पिता से रुपया लिया और बाजार से जहर खरीद कर खा लिया और सो गया। इधर युवक की तबियत बिगड़ते देख परिजनों ने सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक देसरी थाना क्षेत्र के सहदेवी बिहजादी गांव निवासी अरविंद राय का 18 वर्षीय पुत्र शेखर कुमार बताया गया है। जिसके मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक की मां की रो रो कर बुरा हाल है। मृतक शेखर तीन भाई में सबसे बड़ा और होनहार था। मृतक के पिता अरविंद राय दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते हैं। पुत्र की मौत हो जाने के बाद मां और पिता सदमे में है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें