भाजपा की सरकार अपराधियों को ठिकाने लगाती है और ये सरकार रिहा कर रही – सम्राट चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में अपराधी को जेल से छोड़ा जा रहा है जबकि भाजपा की सरकार अपराधी का इलाज करने का कार्य करती है उससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता

यह बातें मुजफ्फरपुर के ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से समझौता नहीं करेगी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का खाता भी नहीं खुलेगा इनका मेमोरी लॉस हुआ है इन्हें इलाज की जरूरत है

कल होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुनने के लिए लोगों से आग्रह किया और कहा कि मन की बात कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों की विशेषताओं के साथ आम जन से जुड़ने का कार्य करते हैं

वाइट:-सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष ,बीजेपी, बिहार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें