रवि शंकर शर्मा :-
पटना,28 अप्रैल 2023–मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जनक नंदिनी माता सीता के जन्मोत्सव “जानकी नवमी” के अवसर पर माता जानकी को नमन करते हुए राज्य वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माता जानकी की जीवन गाथाओं से हमें त्याग, सेवा, संयम, प्रेम आदि जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हमारे लिए एक आदर्श है। मां जानकी सबका कल्याण करें,यही कामना है।




