दुस्साहसः बाइक लूट का विरोध किया तो मुंह में मार दी गोली

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी :-

घर के बाहर सड़क पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम 10 मिनट पहले पटना से लौटे थे घर से निकलते ही मार दी गोली

मुज़फ़्फ़रपुर

काजी मोहम्मदपुर थाना के दामुचक रोड स्थित सरकारी क्वार्टर के पीछे के मोहल्ला में बाइक छीनने के लिए बदमाशों ने सैलून संचालक संजय ठाकुर को मुंह में गोली मार दी। घटना शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे संजय के घर के बाहर हुई। लहूलुहान संजय सड़क पर गिर गए व अपराधी बाइक लेकर भाग गए। बैरिया स्थित अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है। मौके से गोली का अग्र भाग व खोखा जब्त किया गया है। संजय की लेनिन चौक पर सैलून है। मालूम हो कि राज्य के डीजीपी आज शहर में थे। उनके जाने के डेढ़ घंटे बाद यह घटना हुई।

पत्नी शारदा देवी ने बताया कि वह संजय के साथ बाइक से पटना गई थी। शाम में लौटते समय खबड़ा में दुर्घटना होने से दोनों को चोट लगी थी। डॉक्टर से दवा लेने के बाद दोनों दामुचक रोड स्थित आवास पहुंचे। शारदा ने बताया कि 10 मिनट बाद संजय ने उसे आराम करने को कहते हुए दुकान में बाइक लगाकर आने की बात कही। वह घर से बाहर निकले ही थे कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी। नगर डीएसपी राघव दयाल ने जांच की बात कही है।

Join us on:

Leave a Comment