वैशाली के लालगंज में जेई को ग्रामीणों ने बनाया बंधक!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

वैशाली लालगंज में जेई को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, लालगंज नगर परिषद वार्ड 1 अंतर्गत खरोना पोखर स्थल पर बिना बोर्ड लगाए पोखर उराही का काम कर रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोखर मंदिर से सटा कर उराही किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे जेई को स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी भी सरकारी कार्य शुरू करने से पहले अस्थल पर योजना से संबंधित बोर्ड लगाया जाना। जबकि बिना बोर्ड लगाए पोखर की उराही की जा रही है। ग्रामीण जेई को बंधक बनाकर योजना स्थल पर वरिय पदाधिकारी के बुलाने की मांग कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें