ऋषभ कुमार की रिपोर्ट –
हाजीपुर में फुट ओवर ब्रिज से गिरकर 2 मजदूर घायल गिरने का LIVE वीडियो
बिहार के हाजीपुर – मुजफ्फरपुर रेल खंड पर सराय स्टेशन पर फुट ओभर ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन से गिरकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो… जिसमें एक मजदूर की स्थिति काफी नाजुक बतायी जा रही है। घायल मजदूर मुन्ना प्रजापति, बासीमेला पश्चिमी चंपारण जबकि गंभीर रूप से घायल मजदूर रंजीत कुमार नरकटियागंज निवासी बताया गया है।…. सराय स्टेशन पर फुट ओभर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों मजदूर क्रेन से नीचे गिर गये। जिसमें एक मजदूर घायल हो गये जबकि दुसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया…..। आनन फायन में गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि घायल मजदूर को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम लाया भर्ती कराया गया है। मजदूर सेफ्टी बेल्ट नही पहने हुए था घायल मजदूर के अनुसार क्रेन का एक बोल्ट टुट जाने के कारण दुर्घटना हुई।
वाईट — GRP पुलिस पदाधिकारी मुजफ्फरपुर
वआईट– मजदूर




