भटक रहे 3 साल के बच्चे को डायल 112 नंबर की पुलिस ने उसके परिजनों के पास पहुंचाया!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भटक रहे तीन साल के बच्चे को डायल 112 नंबर की पुलिस ने उसके परिजनों को पहुंचाया। जिसके बाद बच्चे की खोज में काफी परेशान रहे परिजनों पुलिस का धन्यवाद करते हुए राहत की सांस लिया। प्राप्त जानकारी के बुधवार की सुबह करीब साढे दस बजे डायल 112 नंबर भभुआ पुलिस की टीम को एक करीब तीन साल के बच्चे को चकबंदी रोड भभुआ के पास भटके होने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बच्चे को बरामद करते हुए साथ लेकर इनके परिजनों का पता लगाने का प्रास करने के क्रम में कुछ ही देर बाद पता चला कि यह बच्चा छावनी मुहल्ला निवासी शमशाद आलम के पुत्र है। जिनका सत्यापन करते हुए सही पाकर बच्चे को सही सलामत सुपूर्द कर दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें