कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
एमओ मोहनिया से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए एक दिन के वेतन कटौती
कैमूर। मंगलवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई एवं निम्न दिशा निर्देश दिए गए बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा खाद्यान्न का उठाव ससमय कराने हेतु डीएम,एसएफसी को निर्देश दिया गया। एमओ को विभागीय निर्देश के आलोक में प्रति माह जन वितरण प्रणाली केंद्र की जांच करने हेतु निदेश दिया गया। वहीं एमओ मोहनिया द्वारा पिछले माह नियमानुसार प्रतिशत जन वितरण प्रणाली केंद्र की जांच का रिपोर्ट उपलब्ध कराया गया। जांच रिपोर्ट प्रथम दृष्टया देखने पर अधूरा पाया गया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा एमओ मोहनिया से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा डीएम एसएफसी को उठाव हेतु मेन की गाड़ी और डीएसडी की गाड़ी की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया, ताकि उठाव एवं वितरण ससमय कराया जा सके। वहीं जिला पदाधिकारी द्वारा मृत जन वितरण प्रणाली विक्रेता के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर आवेदक मुख्तार सिद्धकी, ग्राम देवहालियां, प्रखंड रामगढ़ एवं सुमन कुमारी, ग्राम पहाड़ियां, प्रखंड भगवानपुर को बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के आलोक में अनुकंपा के आधार पर उचित मूल्य की दुकान अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई । अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया को निर्देश दिया गया कि चयनित आवेदकों को 1 सप्ताह के अंदर अनुज्ञप्ति निर्गत करने की कार्रवाई कर जिला पदाधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीएम,एसएफसी सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।




