डीएम ने जनता दरबार में 22 फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मंगलवार को कैमूर जिले में जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित किए गए जनता दरबार में कैमूर जिले के विभिन्न जगहों से 22 के लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हुए थे। इस दौरान डीएम ने जनता दरबार में आए सभी फरियादियों को उनके द्वारा दिए गए आवेदनों का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त हुए आवेदनों के संबंध में अवलोकन करते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बता दें कि सोमवार को जिला पदाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरबार में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए । जिसमें ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें