जीवित रहते जेपी सेनानी सहदेव पासवान ने खुद की व पत्नी शांति देवी की बनवाई मूर्ति,करवाया महेश्वर हजारी से अनावरण!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मंगलवार को सतपुरा मुजफ्फरपुर में जे पी सेनानी समाजवादी नेता पूर्व विधायक श्री सहदेव पासवान एवं धर्म पत्नि श्रीमती शांति देवी जी का मूर्ति का अनावरण बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री पूर्व सांसद श्री महेश्वर हजारी के कर कमलों द्वारा हुआ ज्ञात हो की श्री सहदेव पासवान जी एवं उनकी पत्नि अपने जीवन काल में ही अपने निजी कोष से अपने निजी आवास पर मूर्ति बनवाया एवं अनावरण के साक्षी बने इस कार्य क्रम की अध्यक्षता जिला जनता दल यू के जिला अध्यक्ष राम बाबू सिंह कुशवाहा एवं संचालन कांटी जनता दल यू पार्टी नेता सौरव कुमार साहेब ने किया इस कार्य क्रम में आदरणीय महेश्वर हजारी जी ने अपने वक्तव्य में कहा की सहदेव बाबू अंतिम जमात के व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ कर शिक्षा के क्षेत्र में महती भूमिका निभाकर शिक्षा के अलख जगाकर प्रेरित करने का काम किया उस समुदाय के लोगो को। बिहार के मुख्यमंत्री के सपनो को साकार करने में यह शिक्षा की कड़ी बिहार में अच्छी भूमिका निभाई बाबा साहेब के सोच को दूरगामी नीति कार्य के रूप में स्पष्ट हो गय। मैं दोनो व्यक्ति की सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। बिहार प्रदेश सचिव प्रोफेसर शब्बीर अहमद जी ने कहा की बिहार की यह पहली ऐतिहासिक घटना है की अपने निजी कोष से अपने जीवन काल में ही मूर्ति का अनावरण का भव्य कार्यक्रम करवाया। अध्यक्ष एवं संचालन कर्ता ने संयुक्त रूप से कहा की आने वाली युवा पीढ़ी इससे सिख ले यह प्रेरणा स्रोत साबित होगा। वक्ताओं में डॉक्टर सुक्कन पासवान पूर्व डी आई जी सैलेश कुमार शैलू, रामेश्वर सहनी, अशोक चौधरी अरुण पटेल प्रभात किरण श्याम कल्याण पासवान अशोक चौधरी सुधा चौधरी मुकेश कुमार सिंह चन्दन कुमार पांडेय, सावित्री देवी राम मिथलेश देवी पटेल गणेश पटेल शिशिर कुमार नीरज सचिंद्र कुशवाहा उत्तम पांडेय हर्षवर्धन ठाकुर विक्रांत विक्की शिवेशवर शर्मा प्रमोद पटेल फौजी विमल देवेंद्र सहनी, साधु कुशवाह रमेश विप्लवि सुमन सौरव हरिवंश सिंह विजय कुशवाह मनोज कुमार सिंह आदि जदयू पार्टी के साथी सामिल थे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें