पंकज कुमार जहानाबाद।
11 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज!
बिजली विभाग के द्वारा पूरे ज़िले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ में लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है! इस कड़ी में मीटर बाइपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए 11 लोगो को पकड़ा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के नाबाबगंज,कलुआचक, गंधार, बड़की अकोना आदि गांवो में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए 11 लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में चन्द्रवती देवी पर 9126 कुसुम देवी पर 5073 बिजेन्दर यादव पर 29346 रामशसुभक प्रसाद पर 58809 जयचंद प्रसाद पर 48549 कुंदन शर्मा पर 24705 शम्भु प्रसाद पर 13239 सिकंदर बिन्द पर 33284 नागेश्वर राउत पर 7829 पहल मोची पर 14990 एवं सीता शरण पासवन पर 8227 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया हैं!
इस छापेमारी अभियान में कनीय विधुत अभियंता अनीता कुमारी, कृष्ण कन्हैया सहित अन्य विधुतकर्मी शामिल थे!




