पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद नगर परिषद के वार्ड नं0 33 में सवर्ण सेना के द्वारा धूमधाम से परशुराम जन्मोत्सव समारोह मनाया गया।कार्यक्रम के शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।इस अवसर पर सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमीत सरकार ने कहा कि भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार परशुराम भगवान के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित करे बिहार सरकार बाबा परशुराम न्याय के प्रतीक थे।भगवान परशुराम महर्षि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र और भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। मान्यता है कि परशुराम जन्मोत्सव के दिन भगवान परशुराम जी की उपासना करने से साधक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। बता दें कि भगवान परशुराम से जुड़ी कई रोचक बातें व कथा शास्त्र एवं वेदों में वर्णित है। महाभारत काल में कर्ण ने झूठ बोलकर भगवान परशुराम से शिक्षा ग्रहण की थी। कर्ण ने स्वयं को ब्राह्मण बताकर परशुराम भगवान से अस्त्र-शस्त्र की विद्या ग्रहण की। जब उन्हें इस झूठ का पता चला, तब कर्ण को यह श्राप दिया कि वह समय आने पर अपनी सभी विद्या भूल जाएगा और इसी कारण महाभारत के युद्ध में अर्जुन के हाथों कर्ण का वध हुआ था।भगवान परशुराम को भगवान विष्णु और भगवान शिव को संयुक्त अवतार माना जाता है।शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है।भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे।इस अवसर पर वार्ड नं0 33 के पूर्व वार्ड परिषद सवितानंद शर्मा,चंपू शर्मा,धीरज शर्मा ,सुमन शर्मा,गुड्डू शर्मा,आशीष कुमार,अविनाश कुमार,रौशन शर्मा,चीकू कुमार,राहुल कुमार ,कुंदन कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।




