रिपोर्ट- संतोष तिवारी
बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव देर शाम को दुकान में घुस कर गेंहू के गद्दीदार को लूट पाट के क्रम में मारी गोली गंभीर हालत में इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी । जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के पतियासा चौक की घटना।।
बड़ी खबर बिहार मुज़फ़्फ़रपुर जिले से आ रही है जहां बेखौफ होकर के पहुंचे हुए अपराधी ने अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा में अनाज कारोबारी करने वाले कारोबारी राजा बाबू उर्फ निलेश को मारी गोली इलाज के दौरान मौत , बताया जा रहा है कि कारोबारी को दो गोली लगी हुई है जिसके बाद घायल को आनन फानन में स्थानीय दुकानदारों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ,
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कारोबारी संदीप नाम के बिजनेसमैन के गद्दी पर अपराधी घुसा और उसके स्टाफ से करीब ₹10000 छीन लिया हथियार के दिखाकर और फिर राजा बाबू उर्फ निलेश से उसके कैश रखे गल्ले का चाबी मांगा जिस पर राजा बाबू ने विरोध किया तो अपराधियों ने दनादन दो गोली मार दी जिससे वह मौके पर ही गिर गया और अपराधी बड़े आराम से भाग निकले इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस के एसआई दीपक कुमार ने बताया की एक कारोबारी के दुकान पर चढ़ कर अपराधी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है मामले में किया जा रहा है करवाई अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी किया जा रहा है। घटना के सभी बिंदुओं की कर रही है जांच।।
बाइट 1 घायल के परिजन।।
बाइट 2 प्रत्यक्षदर्शी कारोबारी।।
बाइट दीपक कुमार एसआई अहियापुर थाना मुजफ्फरपुर




