साहेबगंज विधायक राजू पर सीओ से मारपीट का मुकदमा दर्ज!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुज़फ़्फ़रपुर

साहेबगंज विधायक पर सीओ से मारपीट का केस,

साहेबगंज के भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह ‘राजू’ पर पारू के सीओ अनिल भूषण ने घर बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीओ का आरोप है कि विधायक ने अपने घर बाड़ादाउद गांव बुलाकर लात से मारकर नीचे गिरा दिया और जातिगत रूप से अपमानित किया। सीओ ने पारू थाने में विधायक पर एफआईआर कराई है। विधायक राजू कुमार सिंह, पारू प्रमुख प्रति विजय पासवान, अंचल के डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार, विधायक प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार सिंह को नामजद और 70 अज्ञात को आरोपित किया गया है। सीओ ने कहा है कि 11 अप्रैल की दोपहर विधायक ने कॉल कर घर आने को कहा। वह राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक चंद्रदीप कुमार के साथ विधायक के घर पहुंचे। पहुंचते ही विधायक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारने की धमकी दी। विधायक ने कहा कि उनके संबंधी अंचल के डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार को काम से क्यों हटवाया ? इसके खिलाफ डीएम को पत्र क्यों भेजा ? इस बीच विधायक ने लात मारकर कुर्सी से नीचे गिरा दिया। उन्होंने चंद्रदीप को भी मारा। उधर, विधायक ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विपक्षी गुट की राजनीति व बहकावे में सीओ ने गलत एफआईआर कराई है,

विधायक, पारू प्रमुख पति समेत पांच नामजद, 70 अज्ञात आरोपित

अग्निपीड़ितों की शिकायत पर बुलाया था’ जिसे बताते हुये विधायक राजू कुमार सिंह का कहना है कि साहेबगंज में सहनी समाज के लोगों के मकान अगलगी में जल गए हैं। अनुदान नहीं मिलने पर समाज के लोग उनके पास आए थे। इसको लेकर सीओ को बुलाया था। सीओ ने शॉर्ट सर्किट से अगलगी में अनुदान नहीं मिलने की गलत जानकारी दी। इसी बात को लेकर उन्हें डांटा था। लात मारकर गिराने या गाली-गलौज करने आदि का आरोप बेबुनियाद है। साहेबगंज विधायक ने कहा कि विपक्षी गुट की राजनीति व बहकावे के चक्कर में सीओ ने गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कराई है।

Join us on:

Leave a Comment