रिपोर्ट – सुमित कुमार!
तीन वर्षीय बालक का दिनदहाड़े हुआ अपहरण ,चार घंटे मे भोजपुर जिला में हुआ बरामद। सात लोगो को पुलिस ने किया गिफ्तार । तीन लाख में सौदा हुआ था बच्चे का।
-मुंगेर जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है जंहा अपहरणकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर तीन वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया , जिसके बाद बच्चे को एक्सयूवी वाहन में बैठाकर अन्य राज्यों में बेचने के लिए जा रहा था। वही मुंगेर पुलिस की तत्परता से भोजपुर पुलिस के सहयोग से अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया। इसके साथ वाहन में बैठे तीन महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार कर पूछ ताछ कर रही है । वही मुंगेर पुलिस ने इस मामले मुंगेर से पिता -पुत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल मामला है की कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे विनोद यादव का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था ,उसी दरम्यान कुछ देर बाद उसका बच्चा गायब हो गया। वही जब माँ ने अपने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी तो उसे आस -पास नहीं मिला तो उसने अपने पति विनोद को फोन किया। वंही बेटे के गुम होने की खबर सुनकर विनोद घर पहुंचा और आस -पास घरो में अपने बेटे की खोजबीन की लेकिन जब अभिराज का कुछ पता नहीं चला तो आस -पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला ,जंहा घर से सौ मीटर दुरी पर एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो मामला सामने आया ,जंहा सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस की रहने वाली एक 13 साल की बच्ची चॉकलेट खिलाने के बहाने बच्चे को बुला रही है वही लड़की को देख बच्चा उसके पीछे दौर रहा है। लालदरवाजा मुख्य सड़क पर पहुंचते ही एक व्यक्ति सड़क के उस पार एक उजले रंग की वाहन को आने का इशारा कर रहा है। सड़क पर बच्चे की आते ही बच्चा गायब हो जाता है। वही अपने बच्चे की अपहरण की घटना को देख पिता ने इसकी सुचना कोतवाली थाना को दी जिसके बाद कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंची ,जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने पिता -पुत्री को हिरासत में लेकर पूछ शुरू की तो मामला सामने आया की बच्चे की खरीद -विक्री की गयी ,जिसमे हिरासत में लिए गए लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बच्ची का हाथ है। नीरज ने पुलिस को बताया की बच्चे को तीन लाख में बेच दिया है जिसके बाद पुलिस ने नीरज के पास एक लाख रूपये की बरामदगी की। वंही मामला गंभीर होने के बाद मुंगेर एसपी की तत्परता से आरा पुलिस के सहयोग से जिस वाहन से बच्चे को ले जाया रहा था उसे बरामद कर लिया जिसमे पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया साथ वाहन में बैठे तीन महिला दो पुरष को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है / इधर बच्चे की बरामदगी के बाद परिजन खुश नजर आये। बच्चे के पिता ने कहा की मुंगेर पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा की उन्होंने जानकारी दी की बच्चे को आरा जिला से बरामद कर लिया है। वही जिस वाहन से बच्चे का अपहरण किया गया है वह वाहन हरियाणा का बताया जा रहा है । वही एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की बच्चे को बरामद कर लिया है और इस मामले में सात लोगो को हिरासत में लिया गया है जिसमे पांच लोग पंजाब से है। जिसकी पूछ ताछ चल रही है इसके साथ ही मुंगेर से पिता -पुत्री को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बतया इस मामले में सात लोगो को गिरफ्तार किया गया है तीन पुरुष तीन महिला और एक नाबालिक लड़की भी शामिल है। उन्होंने कहा की बच्चे को तीन लाख में बेची जानी थी वंही एक लाख आरोपी नीरज कुमार के घर से बरामदगी की गई है। एसपी ने बताया की बच्चे का अपहरण कर पंजाब ले जाया जा रहा था। भोजपुर जिला से गिरफ्तार सभी लोगो को मुंगेर लाया जा रहा है।



