मोतिहारी- दो दिन पहले शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कैदी की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

इलाज के दौरान कैदी की मौत। दो दिन पहले शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार हुए था महेंद्र मांझी। सुगौली के छपवा से हुई थी गिरफ्तारी। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत। मरने वालों की संख्या हुई 42।पूर्वी चम्पारण में जहरीरी शराब का तांडव अब भी जारी है। शराब पीने के कारण अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। आज मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में बन्द एक कैदी की मौत इलाज के दौरान मोतिहारी सदर अस्पताल में हो गयी है। सुगौली थाना के छपवा गांव निवासी महेन्द्र मांझी को पुलिस ने दो दिन पहले शराब के नशे में शराब का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसे पुलिस ने दो दिन पहले ही मोतिहारी सेन्ट्रल जेल भेज दिया था। जिसे कल ही सेन्ट्रल जेल से तबीयत बिगडने पर मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान महेन्द्र मांझी की मौत हो गयी है। महेन्द्र की मौत की सूचना पर गांव से दर्जनों महिलाए सदर अस्पताल पहूंचकर रोती चिलाती बिलाप करती रही। इस दौरान महेन्द्र मांझी की पत्नी कुसमी देवी ने कहा कि महेन्द्र मांझी बीमार थे। पुलिस ने उन्हें घर से जबरन उठाकर ले गयी। बगैर इलाज और जांच कराये जेल भेज दिया। जहां उन्की तबीयत बिगडी और आज मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। इधर बता दे कि पिछले पांच दिनों से जारी शराब पीन से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है और अब यह आंकडा 41 पर पहूंच गया है। हलाकि जिला प्रशासन ने अब तक 31 लोगों के मरने की पुष्टि किया है।
बाइट:_कुसमी देवी,मृतक महेन्द्र मांझी की पत्नी

Join us on:

Leave a Comment