हरित आवरण हरित विहार के साथ मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण!

SHARE:

रिपोर्ट:अनमोल कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास परिसर में महोगनी का पौधा लगाकर राज्य वासियों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए संदेश दिया l राज्य सरकार ने 20 21 – 22 मे 5 करोड़ वृक्षारोपण प्रदेश में लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग, वन प्रमंडल, मनरेगा, ग्रामीण विकास, जीविका एवं अन्य सामाजिक संगठनों को निर्देशित किया गया है l
बिहार सरकार ने पिछले 3 वर्षों से वानिकी को प्रोत्साहन के लिए कई तरह के योजनाओं को लाया है ।पिछले 3 वर्षों से फलदार पौधा ₹60 प्रति के दर से दिया जा रहा है। इसके लिए पारिस्थितिक तंत्र बहाल किया गया है l झारखंड के बिहार से अलग होते ही बिहार में पर्यावरण की समस्या बन रही है। 2020 और 20 21 में 15% और 20 21 से 20 22 तक 17% हरित मिशन को कामयाब करने का लक्ष्य दिया गया है l
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेकर नेहरू युवा केंद्र संगठन, नमामि गंगे परियोजना, स्वावलंबन सामाजिक उत्थान, तरुण मित्र मंडल आदि के संगठन वृक्षारोपण कर लोगों में पर्यावरण बचाने की अपील कर रहे हैं l

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें